
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। शपथ ग्रहण के बाद सीएम रेखा गुप्ता की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात है। इससे पहले शुक्रवार को सीएम रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। बता दें कि शपथ लेने के बाद से सीएम रेखा गुप्ता ताबड़तोड़ बैठकें कर रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने बदहाल सड़कों और जल आपूर्ति को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान टूटी सड़कों के साथ ही विभाग की अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि टूटी सड़कों की समस्या जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया तेज करने की बात कही गई है। साथ ही यदि इसमें फंड की कमी है तो उसे भी किया जाएगा।