छत्तीसगढ़
सिविल जज परीक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी टॉप 10 में 9 लड़कियाँ…
चयन सूची में रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान हासिल किया है

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 48 पदों की चयन सूची जारी कर दी है। चयन सूची में रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर अर्पित गुप्ता और तीसरे स्थान पर मानसी बिस्ट रही है। इस बार के सिविल जज परीक्षा परिणाम के टॉप टेन में 9 बेटियों ने कामयाबी हासिल की है।
टॉप टेन में मुस्कान शर्मा, पारुल साय, हिमांशी सर्राफ़, मिनी ठाकुर, रिद्धि, श्रुति और रिया चक्रवर्ती शामिल है।