
रायपुर, 16 जुलाई 2026।
छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित NABH मान्यता प्राप्त VY मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर ने अपने 11वें स्थापना दिवस को सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में ” एक हरित संकल्प” वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया तथा भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन पर्व पर माना बस्ती, बाजार चौक, रायपुर में VY हॉस्पिटल सिटी क्लीनिक व फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश एवं भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना से हुआ, जिसे डॉ. आनंद पी. जोशी एवं डॉ. अनुपमा जोशी ने संपन्न कराया। इसके पश्चात अस्पताल परिसर में सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, डॉ. विष्णु गुप्ता, डॉ. श्रीधर राव, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. सुबीर श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कर्णावत, श्रीमती सुजाता राजिमवाले एवं डॉ. आनंद पी. जोशी डॉ. रेवती गुप्ता, सहित VY हॉस्पिटल के निदेशक मंडल ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में अस्पताल ने “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव के साथ गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर हजारों मरीजों का विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी अस्पताल आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मरीज-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के नए मानक स्थापित करता रहेगा।
निदेशक मंडल ने कहा कि उत्कृष्ट उपचार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार भी VY हॉस्पिटल की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसी सोच के साथ स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया, ताकि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़े।
इसी अवसर पर VY हॉस्पिटल सिटी क्लीनिक, माना बस्ती का शुभारंभ भी किया गया। इस क्लीनिक के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को उनके घर के निकट अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श, डिजिटल एक्स-रे, डिजिटल ईसीजी, पैथोलॉजी जांच एवं 24×7 एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध होगी। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को उन्नत उपचार के लिए VY हॉस्पिटल, रायपुर में रेफर किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि VY हॉस्पिटल में जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, कैंसर उपचार एवं सर्जरी, पल्मोनोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, ENT, दंत चिकित्सा, ट्रॉमा एवं क्रिटिकल केयर सहित अनेक सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में 24×7 इमरजेंसी, ICU, MRI, CT स्कैन, एक्स-रे, सोनोग्राफी, कैथ लैब, एंडोस्कोपी, डायलिसिस, कीमोथेरेपी एवं रेडियोथेरेपी जैसी आधुनिक सेवाएं भी निरंतर संचालित हैं।
कार्यक्रम में डॉ. पी. यू. प्रकाश सक्सेना, साक्षी पारख, डॉ. अमित मुखर्जी सहित अस्पताल के सभी वरिष्ठ चिकित्सक, विभागाध्यक्ष, कंसल्टेंट, नर्सिंग स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारी एवं समस्त VY परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने अस्पताल के 11वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा, उत्कृष्ट चिकित्सा एवं पर्यावरण संरक्षण के इस संकल्प को आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।
“नर सेवा, नारायण सेवा” के मूल मंत्र के साथ VY हॉस्पिटल ने पुनः यह संदेश दिया कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व का निर्वहन भी उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

