
प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, लेकिन तापमान के रुख में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
वहीं अधिकतम तापमान में अगले सात दिनों तक किसी खास परिवर्तन के आसार नहीं हैं। ऐसे में दिन के समय हल्की गर्माहट और रात में ठंड के असर में धीरे-धीरे कमी महसूस की जाएगी। रायपुर के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार सुबह शहर में हल्की धुंध छाई रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

