Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी: तापमान 40°C के करीब, राजनांदगांव रहा सबसे गर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि इससे गर्मी के असर में खास राहत नहीं मिली है।

वहीं राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी का ज्यादा सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button