
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज नए विधानसभा भवन में शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायक नीलकंठ टेकाम को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
शीतकालीन सत्र की शुरुआत विपक्ष के बहिष्कार के बीच हुई। विपक्ष के सदन से बाहर रहने पर भाजपा विधायक धरमजीत सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।
सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया। इस पर वित्त मंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए भविष्य की शिक्षा,स्वास्थ्य औद्योगिक विकास, रोजगार की प्रदेश में संभावनाओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया।


