Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG breaking : बीजेपी में बड़ा बदलाव श्रीवास्तव बने प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्रियों समेत 12 प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। श्री देव ने अपनी नई टीम बनाते हुए चार नए महामंत्री बनाए हैं। संजय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं।(Srivastava becomes state minister)

उल्लेखनीय है कि, प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को डिप्टी सीएम बना दिया गया। तब किरण देव की नियुक्ति बतौर प्रदेश अध्यक्ष की गई। तभी से उनकी टीम में बदलाव अपेक्षित था। आज उन्होंने जो नई टीम बनाई है उसमें संजय श्रीवास्तव के साथ ही राम जी भारती, जगदीश रोहरा, भरत लाल वर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं।(Srivastava becomes state minister)

Read more : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुसौर धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण…

तीन नए संभाग प्रभारी बनाए गए

किरण देव ने राजा पांडेय को सरगुजा संभाग का प्रभारी बनाया है। अनुराग सिंह देव को बिलासपुर संभाग का प्रभारी बनाया है। वहीं रजनीश कुमार सिंह बस्तर संभाग के प्रभारी बनाए गए है। इनके अलावा विकास रंजन महतो प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों की भी हुई नियुक्ति की गई है। देखिए पूरी सूची…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button