दिल्ली
-
शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर में गिरावट, ग्रामीण क्षेत्रों में माध्यमिक और तृतीयक क्षेत्र के रोजगार में वृद्धि
दिल्ली। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) द्वारा संचालित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस)…
Read More » -
समय पर मज़दूरी, देरी पर मुआवज़ा, काम न मिले तो बेरोज़गारी भत्ता : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह
दिल्ली। भारत के ग्रामीण विकास इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित करते हुए केंद्र सरकार ने आज 11…
Read More » -
ऑपरेशन सिंदूर – 88 घंटे की यादगार श्रृंखला दौड़, वायु सेना, सेना और नागरिक स्वयंसेवकों सहित 600 धावकों ने 88 घंटे तक चली इस दौड़ में लिया भाग
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने 7 मई से 10 मई, 2026 तक नई दिल्ली में 88 घंटे की “ऑपरेशन सिंदूर…
Read More » -
पीएम मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने और विदेश यात्रा पर न जाने की अपील
हैदराबाद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए देशवासियों से एक साल तक सोना और उसके आभूषण नहीं…
Read More » -
पर्यटकों की गाड़ी हादसे का शिकार, छह लोगों की गई जान
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक…
Read More » -
तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में जारी सत्ता का सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी…
Read More » -
पीएम मोदी ने छुए माखनलाल के पैर और स्नेह से लगाया गले
कोलकाता । भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खासियत है कि वे कभी भी अपने कार्यकर्ताओं के योगदान को नहीं भूलते…
Read More » -
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन, सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता…
Read More » -
बंगाल सीएम की शपथ लेंगे शुभेन्दु अधिकारी, बीजेपी के दिग्गज नेता भी होंगे शामिल
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय लिखे जाने जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के लंबे शासन के…
Read More » -
40 साल पुराने अपग्रेडेड यात्री आरक्षण प्रणाली में अगस्त से रेलगाड़ियों की होगी शिफ्टिंग
1986 में शुरू हुई इस प्रणाली में पिछले 40 साल में कई छोटे बदलाव किए गए। लेकिन अब इसमें आमूलचूल परिवर्तन किया गया है । अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर इसके क्षमता का विस्तार किया गया है । रेल आरक्षण प्रणाली ने कई महत्वपूर्ण पड़ाव देखे हैं। वर्ष 2002 में भारतीय रेलवे ने टिकटिंग में इंटरनेट का प्रयोग शुरू किया। आज यह प्रणाली इतनी लोकप्रिय है कि देश की ज्यादातर आबादी खिड़की की ओर रुख नहीं करती। देश में आज जितनी भी टिकटिंग की माँग है, उसका बड़ा हिस्सा (लगभग 88%) ऑनलाइन माध्यम से होता है। भारतीय रेल का मोबाइल ऐप रेलवन यात्रियों के बीच बड़ी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। रेलवन ऐप की शुरुआत पिछले साल जुलाई में हुई थी। एक साल से कम समय में ही देशभर में अब तक 3.5 करोड़ डाउनलोड हो चुके हैं। इस ऐप के लोकप्रिय होने के कई कारणों में से सबसे बड़ा कारण यह है कि यह ऐप देश के आम आदमी को रेल संबंधी सभी जानकारियाँ तो देता ही है, टिकटिंग तथा अन्य सेवाओं से जुड़ी उनकी शिकायतों का भी निपटारा करता है। आज जब आप अपनी टिकट बनाते हैं, तो रेलवन ऐप आपको यह बताता है कि आपकी वेटिंग में दिख रही टिकट कन्फर्म होगी या नहीं। टिकट के कन्फर्म होने की सटीक संभावना भी अब आपको एआई के माध्यम से रेलवन ऐप बताने लगा है। यह नई सुविधा इस साल की शुरुआत से ही लागू की गई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रेलवन ऐप पर वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने के अनुमान की सटीकता पहले के 53 प्रतिशत से बढ़कर अब 94 प्रतिशत तक पहुँच गई है। रेलवन ऐप में इस तरह की कई एकीकृत एवं आधुनिक सुविधाएँ हैं, जो रेल संबंधी अन्य सभी सेवाओं को भी अपने में समाहित किए हुए हैं। जैसे – आरक्षित, अनारक्षित तथा प्लेटफॉर्म आदि विभिन्न प्रकार के टिकटों की बुकिंग, रद्दीकरण तथा रिफंड। इसके साथ-साथ आपके मौजूदा टिकट की वेटिंग स्थिति की ताज़ा जानकारी, ट्रेन के आने-जाने का समय, ट्रेन की वर्तमान स्थिति, ट्रेन के आने-जाने का प्लेटफॉर्म, आपके कोच की स्थिति, तथा रेल मदद जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी रेलवन ऐप पर उपलब्ध हैं। अपनी यात्रा के दौरान आप रेलवन ऐप पर भोजन भी ऑर्डर कर सकते हैं। यह ऐप आपको यह विकल्प देता है कि आपकी सीट तक आपका मनपसंद खाना पहुँच सके। आरामदायक एवं सेवापरक सुविधाओं से लैस यह रेलवन ऐप तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। रोज़ाना इस ऐप के माध्यम से देशभर में 9.29 लाख टिकटें बुक हो रही हैं। इनमें 7.2 लाख टिकटें अनारक्षित तथा अन्य 2.09 लाख आरक्षित टिकटें हैं। अनारक्षित टिकटों में प्लेटफॉर्म टिकट भी शामिल है। एंड्रॉयड तथा आईओएस पर रेलवन ऐप को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जहाँ 3 करोड़ 16 लाख लोगों ने इसे गूगल प्ले स्टोर से अब तक डाउनलोड किया है, वहीं 33.17 लाख लोगों ने इसे ऐपल फोन में डाउनलोड किया है। देश में यात्रियों के लिए भारतीय रेल एक जीवन रेखा है। भारतीय रेल ने 2024–25 में यात्रियों के टिकटों पर 60,239 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी। यह रेलवे पर यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को औसतन 43% की छूट के बराबर है। दूसरे शब्दों में, यदि सेवा प्रदान करने की लागत 100 रुपये है, तो टिकट की कीमत केवल 57 रुपये है।
Read More »