
रणवीर इलाहाबादिया के विवाद के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुल 30 से 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शो के पहले एपिसोड से लेकर एपिसोड छह तक इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा। महाराष्ट्र साइबर सेल ने इसकी जानकारी दी।