दिल्लीराज्य

बिहार विधानसभा चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी शाम 6 बजे जाएंगे बीजेपी मुख्यालय, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम लगभग सामने आ चुके हैं। वोटों की गिनती जारी है लेकिन रुझान में जदयू, भाजपा व अन्य दलों के NDA गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। बता दें कि राज्य में 243 विधानसभा सीटों के लिए बीते 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। अब खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। वह भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा-जदयू के कार्यालयों में जश्न
बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) के गठबंधन के निर्णायक बढ़त बनाने के बाद दोनों दलों के कार्यालयों में जश्न शुरू हो गया। भाजपा और जद(यू) के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर, मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर जीत की खुशी मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button