Raipurछत्तीसगढ़राज्य

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने डाला वोट

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने डाला वोट

रायपुर। कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी  है। दूसरे चरण में कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मदौन में हैं, जिनके भाग्य का फैसला जनता करेगी। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक राज्य में 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 60.15% मतदान कांकेर लोकसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया है। वहीं महासमुंद लोकसभा में एक बजे तक 52.06% मतदान दर्ज हुआ है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 47.82% मतदान दोपहर 1 बजे तक हुआ है।

कवर्धा में पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अपनी पत्नी व भाई के साथ मतदान किया। डॉ रमन सिंह ने लाइन लगकर मताधिकार का प्रयोग किया‌। डॉ सिंह ने लोकतंत्र के महापर्व को मजबूत बनाने ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग करने की आम जनता से अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button