एंटरटेनमेंट

अनुष्का शर्मा का 36वां जन्मदिन, जानें उनकी लाइफ से जुड़े मजेदार किस्से

अनुष्का शर्मा का 36वां जन्मदिन, जानें उनकी लाइफ से जुड़े मजेदार किस्से

अनुष्का शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने रब ने बना दी जोड़ी, बैंड बाजा बारात, लेडीज वर्सेज रिकी बहल जैसी और भी कई सुपरहिट फिल्में की हैं। आज अनुष्का के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी अभिनय के दमपर फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। अनुष्का ने अपनी पहली फिल्म की शुरुआत 2008 में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की थी। अनुष्का ने इटली में 11 दिसंबर, 2017 को क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। विराट और अनुष्का की मुलाकात 2013 में एक शैंम्पू एड के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी का सिलसिला आगे बढ़ा। अब दोनों की एक बेटी वामिका और बेटा अकाय है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अनुष्का की लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी दिलचस्प बातें हैं, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। चलिए आपको बताते हैं अनुष्का शर्मा की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। 2007 में एक सफल मॉडल बन गई थी, जिसके बाद उन्हें कई ब्रांड मिलने लगे। मॉडलिंग के बाद अनुष्का ने फिल्मों में हाथ आजमाया। साल 2008 में अनुष्का ने बॉलीवुड की पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ शाहरुख खान के साथ की थी। हालांकि अनुष्का एक पत्रकार बनना चाहती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button