
बिलासपुर। प्रार्थिया पूजा उर्फ प्रिंसी देवांगन निवासी गुलाबनगर मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. का 27.03.2026 को थाना उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई कि दिनांक 26.03.2026 को शाम करीबन 07.00 बजे मैं अपने ब्यूटी हैवन यूनिसैक्स सेलून दुकान में ताला लगाकर बंद करके अपने घर चली गई थी। 27.03. 2026 को दोपहर करीबन 12 बजे शाप नंबर 64 के संचालक शुभम जायसवाल मुझे फोन करके बताया कि आपके सेलून दुकान और मेरे स्वयं के ईलेक्ट्रनिक दुकान में लगे एसी का कापर पाईप नहीं है तब मैं सूचना पाकर अपने दुकान में आकर देखी तो मेरे दुकान में लगे एसी का कापर पाईप नहीं था तथा शुभम जायवाल के शॉप में लगे एसी के कापर पाईप भी नहीं था। मेरे दुकान में लगे एसी के कापर पाईप लगभभ 50 फीट कीमती 14000 रूपये एवं शुभम जायसवाल के शॉप में लगे एसी के कापर पाईप लगभग 100 फीट कीमती 29000 रूपये कुल 43000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में काम्पलेक्स के सामने तरफ बने सीढी तरफ से घुसकर एसी में लगे कापर पार्टप को चोरी कर ले गया है। कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिये जाने पर उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा उक्त प्रकरण के निराकरण एवं चोरी गये मशरूका की बरामदी हेतु निर्देश दिये , जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन बिलासपुर श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम का गठन कर घटना के कुछ घंटे में ही आरोपी को चोरी किये एसी का कापर पाईप के साथ पकड लिया गया एवं उससे पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकारकिया, आरोपी के कब्जे से चोरी गये एक सफेद बैगनी रंग के परदा कपडा में लपेटकर रखा हुआ एसी का कापर पाईप के टुकडे छोटे बडे मोटा 96 नग एवं पतला 72 नग जुमला 168 नग वजनी करीबन 8 किलो 500 ग्राम कीमती करीबन 43000 रू एवं घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चापडनुमा औजार को जप्त किया गया। आरोपी के विरूध्द अपराध सबुत पाये जाने से बिधिवत् गिर0 किया कर न्यायिक रिमॉण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पूरन नेताम पिता नंदू नेताम उम्र 24 साल ब्यवसाय मजदूरी निवासी दुर्गानगर लिंगियाडीह सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.


