Breaking Newsछत्तीसगढ़राज्य

लूटपाट एवं छेडछाड का फरार आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जिला बिलासपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को थानों में लंबित पुराने प्रकरणों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रकरण का निराकरण करने के कडे निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना चकरभांठा के लूटपाट एवं छेडछाड के प्रकरण के फरार आरोपी अंकित सिंह ठाकुर पिता अजय सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी देविका विहार कालोनी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर के द्वारा अपने साथियों के साथ दिनांक 02.10.2024 के रात्रि में काली ढाबा के पास पीडिता को अश्लील गाली गुप्तार कर मारपीट करने की धमकी देकर छेडछाड किया था जिस पर थाना चकरभाठा में अपराध क्रमांक 443/2024 धारा 74, 296, 115(2), 324(4), 126(2), 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्व कर लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी प्रकार आरोपी अंकित सिंह ठाकुर पिता अजय सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी देविका विहार कालोनी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर के द्वारा अपने साथियों के साथ दिनांक 02.10.2024 को रामावैली गेट के पास प्रार्थी वेदांत शुक्ला निवासी रामावैली के साथ अश्लील गाली गुप्तार कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था जिस पर आरोपी के विरूद्व थाना चकरभाठा में अपराध कमांक 449/2024 धारा 309(6) 351(4) 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्व कर लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी का लोकेशन प्राप्त कर थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी के निवास स्थान देविका विहार कालोनी राजकिशोर नगर में दबिस देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया और अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है।

नाम आरोपी – अंकित सिंह ठाकुर पिता अजय सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी देविका विहार कालोनी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button