Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 3 युवकों की मौत

जगदलपुर। बस्तर जिले के मारडुम थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारसूर-चित्रकोट मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर मेंद्री घूमर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण टक्कर में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वाहन में सवार छह अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मोड़ पर खोया नियंत्रण
मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी युवक चित्रकोट की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन मारडुम थाना क्षेत्र के मेंद्री घूमर मोड़ के पास पहुँचा, रफ्तार तेज होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और भीतर सवार युवक बुरी तरह फंस गए।

गरियाबंद के निवासी थे मृतक
पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान इस प्रकार है:

राम रतन ठाकुर (20 वर्ष)

रूपेंद्र नेताम (25 वर्ष)

खिलेश्वर नेताम (18 वर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button