
रायपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा 74वीं चेटियागिरि विहार वर्षगांठ एवं पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन के उपलक्ष्य में सांची स्तूप परिसर में दिंनाक 29 से 30 नवम्बर तक आयोजित कार्यक्रमों में आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का 02 मिनट का अस्थायी ठहराव पश्चिम मध्य रेलवे के सांची स्टेशन में 02 दिनों के लिए दिया जा रहा है ।
27 व 28 नवम्बर 2026 को कोरबा एवं अमृतसर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सांची स्टेशन में 02 मिनट ठहराव के साथ चलेगी | गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर, साँची स्टेशन 06.42 बजे पहुंचेगी तथा 06.44 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर, साँची स्टेशन 17.14 बजे पहुंचेगी तथा 17.16 बजे रवाना होगी।
उक्त ट्रेन के अस्थाई ठहराव की सुविधा से सांची स्तूप में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।


