दिल्लीराज्य

नई दिल्ली के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में लगभग 5 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी की कोशिश को नाकाम

दिल्ली। डेटा विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर, एयर कार्गो इम्पोर्ट, दिल्ली सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने नई दिल्ली के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के जरिए कोकीन की तस्करी करने की कोशिश को नाकाम कर दिया।

RO. No. - 14175/47

युगांडा के एंटेबे से आई इस खेप को “बीन्स क्लॉथ्स” (कपड़े) के रूप में घोषित किया गया था। यह खेप यहां पहुंचने के बाद काफी समय तक बिना किसी दावे के पड़ी रही। इसे क्लियर कराने के लिए कोई ‘बिल ऑफ एंट्री’ भी दाखिल नहीं की गई थी।

इसके बाद, एयर कार्गो इम्पोर्ट, दिल्ली सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने इस खेप की बारीकी से जांच की। इसमें उन्हें कच्ची दालें और बीन्स के साथ-साथ लगभग 1.975 किलोग्राम (कुल वजन) कपड़ा मिला, जिसमें नशीला पदार्थ होने का संदेह है। इसके अलावा, 350 ग्राम (कुल वजन) का एक अलग पैकेट भी मिला, जिसमें सफेद पाउडर था; आशंका है कि यह कोकीन है।सफेद पाउडर की शुरुआती जांच से पता चला है कि इसमें कोकीन हो सकती है। कोकीन या एनडीपीएस पदार्थ होने के संदेह में, 1.975 किलोग्राम कपड़े (जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था) और 350 ग्राम सफेद पाउडर वाले पैकेट को ‘ स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985’ के प्रावधानों के अंतर्गत जब्त कर लिया गया है।

जब्त की गई कोकीन की अनुमानित कीमत (स्ट्रीट वैल्यू) लगभग ₹5 करोड़ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत ₹10–15 करोड़ प्रति किलोग्राम आंकी गई है। मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button