दिल्लीराज्य

अमित शाह ने घाटी में लश्कर के अंतिम सक्रिय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराने के लिए बहादुर जवानों को दी बधाई

दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज तड़के कुलगाम में चलाए गए एक ऑपरेशन के दौरान घाटी में सक्रिय लश्कर के अंतिम स्थानीय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराने के लिए JKP, सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को बधाई दी है।

RO. No. - 14175/47

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के आपसी तालमेल से आज तड़के कुलगाम में एक ऑपरेशन के दौरान घाटी में सक्रिय लश्कर के अंतिम स्थानीय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले, कुलगाम में ही भट के एक और साथी आतंकवादी, उमर निसार को भी मार गिराया गया था। श्री शाह ने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। देश, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सलाम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button