छत्तीसगढ़राज्य

भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक में एंबुलेंस जा भिड़ी,तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। देवाशीष स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक एंबुलेंस जा भिड़ी। हादसे में एंबुलेंस सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस क्रमांक CG 04 NH 7746 मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही थी। इसी दौरान देवाशीष स्कूल के पास खड़े ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। एंबुलेंस में सवार सभी लोग ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button