Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

हीरापुर में बड़े बकायादार पर सीलबंद कार्यवाही, 3 बड़े बकायादारों को अंतिम सूचना

हीरापुर में बड़े बकायादार पर सीलबंद कार्यवाही, 3 बड़े बकायादारों को अंतिम सूचना

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार ,अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त डॉक्टर आर. के. डोंगरे एवं जोन 8 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देशानुसार जोन सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव, राजस्व निरीक्षक सुनील रघुवंशी, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री नन्द कुमार वैष्णव, रत्नदीप करवाड़े की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग ने वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के हीरापुर क्षेत्र में दो वर्ष के बड़े बकायादार अशोक सिंह के व्यवसायिक परिसर में बकाया राशि नहीं दिये जाने पर तालाबंदी की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी, तालाबंदी कार्यवाही के दौरान बड़े बकायादार अशोक सिंह ने दो वर्ष का सम्पूर्ण बकाया रूपये 1 लाख 70 हजार रूपये का भुगतान चेक के माध्यम से स्थल पर नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को कर दिया एवं स्वयं को कार्यवाही से सुरक्षित रखा. जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा
पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड के सोनडोंगरी क्षेत्र में नगर निगम के बड़े बकायादार भारत कुमार, माला बाई एवं अन्य वर्ष 2017 – 18 से बकाया राशि 420414 रुपए, अनिता अग्रवाल ,सुरेश अग्रवाल एवं अन्य वर्ष 2019- 20 से बकाया राशि 845044 रुपए, संतोष देवी, सुभाषचंद्र 2019 -20 से बकाया 792828 रुपए उक्त तीनों बड़े बकायादारों को 3 दिवस की अंतिम सूचना दी गयी है. 3 दिवस में भुगतान नहीं करने पर तालाबंदी की कार्यवाही की जाएगी. सभी बड़े बकायादारों पर सम्पूर्ण बकाया राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button