खेल

मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच

मुंबई । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑल-राउंडर कीरोन पोलार्ड को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। एमआई ने शनिवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर पोलार्ड को हेड कोच नियुक्त किए जाने की घोषणा की। पोलार्ड पिछले 16 साल से टीम से जुड़े हुए हैं। कीरोन पोलार्ड 22 साल की उम्र में 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। फ्रेंचाइजी को 5 बार चैंपियन बनाने में पोलार्ड ने गेंद और बल्ले से बड़ी भूमिका निभाई है। 2022 तक वह टीम के साथ एक खिलाड़ी के रूप में जुड़े थे। इसी सीजन उन्होंने लीग से संन्यास लिया और फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया था।

पिछले 4 सीजन बल्लेबाजी कोच के रूप में काम करने के बाद पोलार्ड की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें मुख्य कोच नियुक्त कर दिया। पोलार्ड की हेड कोच के रूप में नियुक्ति एमआई टीम प्रबंधन के उन पर भरोसे को दिखाती है। एमआई का हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद पोलार्ड ने कहा, मुंबई इंडियंस के हेड कोच का रोल निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है। एमआई मेरी जिंदगी और करियर का एक बड़ा हिस्सा रहा है। इस टीम, खिलाड़ियों और पलटन के साथ मेरा जो रिश्ता है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button