छत्तीसगढ़राज्य

जबरदस्त सड़क हादसा : शादी से लौट रहे कार सवार सड़क हादसे के शिकार, दो महिलाओं की मौत

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पटेवा थाना क्षेत्र के बावनकेरा चौक के पास हुआ। ओडिशा के संबलपुर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही कार आगे चल रहे 16 चक्का ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में पांच लोग सवार थे, जो ओडिशा के संबलपुर में शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग राजनांदगांव जिले के निवासी हैं। हालांकि, उनकी पहचान और पते की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button