
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत केपी में दशहरे की रात एक पति पर अपनी पत्नी मानमती की हत्या का आरोप लगा है। आरोपी आलोक गिरी घटना के बाद से फरार है। आशंका है कि शराब के नशे में मारपीट के दौरान वारदात हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।


