मनोरंजन

पहला प्यार दूसरी बार के नए पोस्टर्स में दिखी रोमांस और नोकझोंक की झलक

मुंबई । लव फिल्म्स की आगामी रोमांटिक कॉमेडी ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के नए पोस्टर्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। मेकर्स ने छह नए कलाकारों की ऑन-स्क्रीन जोड़ियों को पेश करते हुए पोस्टर्स जारी किए हैं। इनमें मस्तीभरे अंदाज, रोमांस, शरारत और रिश्तों की नोकझोंक देखने को मिल रही है। फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

छह नए चेहरों की जोड़ियां, अंदाज भी अलग
फिल्म में स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा नजर आएंगे। नए पोस्टर्स में इन कलाकारों की जोड़ियों को अलग-अलग अंदाज में पेश किया गया है। तस्वीरों में युवाओं के प्यार, दोस्ती और रिश्तों के बीच होने वाली शरारतों की झलक मिलती है।

एक पोस्टर में कुणाल वैद और साक्षी वैद्य पिगीबैक पोज में नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीर में मस्ती और हल्की-फुल्की नोकझोंक का अंदाज दिखाई देता है। वहीं, अलीशा चोपड़ा और स्पर्श वालिया के पोस्टर में पीले रंग के ‘CAUTION’ टेप का इस्तेमाल किया गया है, जो रिश्तों में मौजूद ‘रेड फ्लैग’ को मजेदार अंदाज में पेश करता है। एक अन्य पोस्टर में तुषार छिब्बर, सरगुन कौर लूथरा को अपने कंधों पर उठाए नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button