Breaking News

राजधानी के दुर्गा पंडाल में आग, दमकल ने पाया काबू

रायपुर। राजधानी रायपुर के नवीन मार्केट में निर्माणाधीन माता रानी के पंडाल में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। पूरा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पंडाल निर्माण के दौरान आग लगने की घटना सामने आई है। आग कैसे लगी, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button