छत्तीसगढ़राज्य

नंदीग्राम में BJP की ऐतिहासिक जीत, हसीरानी रथ ने 1.22 लाख वोटों से रचा रिकॉर्ड

नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार हसीरानी रथ ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 1,22,753 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से हराया। हसीरानी रथ को कुल 1,64,427 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मिलन प्रधान 41,674 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

उपचुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के उम्मीदवार शांति गोपाल गिरी 5,779 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के अली मोहम्मद साबे मिराज खान को 1,607 वोट मिले और वे चौथे स्थान पर रहे। वहीं, रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस को महज 853 वोट मिले और वह पांचवें स्थान पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button