दिल्लीराज्य

भारत का परचम: 6 रजत और 20 उत्कृष्टता पदक जीतने वाले युवाओं से मिले पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित 7, लोक कल्याण मार्ग पर वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनकी सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2026 में इन युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7, लोक कल्याण मार्ग पर उनसे मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। फेसबुक पर भी प्रधानमंत्री ने युवा प्रतिभागियों के अभिनंदन से जुड़ी पोस्ट साझा की।

10वें स्थान पर रहा भारत, जीते 6 रजत पदक

चीन के शंघाई स्थित नेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में 22 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में भारत ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने 6 रजत पदक और 20 उत्कृष्टता पदक हासिल कर प्रतियोगिता में 10वां स्थान प्राप्त किया।

भारत ने पिछले संस्करण की तुलना में अपनी स्थिति में सुधार किया है। वर्ष 2024 में फ्रांस के ल्योन में आयोजित प्रतियोगिता में भारत 13वें स्थान पर रहा था। उस दौरान भारतीय दल ने 4 कांस्य पदक और 12 उत्कृष्टता पदक जीते थे। इस बार के प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय युवाओं के तकनीकी कौशल और दक्षता को सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button