छत्तीसगढ़राज्य

केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर चपेट में

भिलाई। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री श्याम केमिकल्स में गुरुवार दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में केमिकल से भरे 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर आ गए हैं। केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैल रही है और दमकल कर्मियों को इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आग बुझाने का प्रयास करीब तीन घंटे से लगातार जारी है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button