छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में ई-रिक्शा के डिजिटल पंजीकरण एवं क्यूआर आधारित सुरक्षा व्यवस्था का शुभारंभ

बिलासपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर यातायात बिलासपुर पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत ई-रिक्शा के डिजिटल पंजीकरण एवं क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था का शुभारंभ 8.10.2026 को शायं 3 बजे चेतना भवन पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर में किया गया।
इस अभिनव पहल का उद्देश्य ई-रिक्शा चालकों एवं वाहनों की जानकारी को डिजिटल रूप से सुरक्षित एवं व्यवस्थित करना तथा आम नागरिकों को यात्रा के दौरान एक विश्वसनीय एवं सत्यापित पहचान व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इस व्यवस्था के अंतर्गत पंजीकृत प्रत्येक ई-रिक्शा को एक विशिष्ट डिजिटल आईडी एवं क्यूआर कोड प्रदान किया जाएगा। ई-रिक्शा में लगाए गए क्यूआर कोड को यात्री अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर संबंधित ई-रिक्शा एवं चालक की उपलब्ध जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे यात्रियों को वाहन में बैठने से पूर्व आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी तथा किसी आवश्यकता अथवा आपात स्थिति में संबंधित जानकारी को साझा करना भी आसान होगा।
डिजिटल पंजीकरण के दौरान ई-रिक्शा चालक की पहचान संबंधी जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी विवरण, फोटो एवं अन्य आवश्यक जानकारियों को डिजिटल रिकॉर्ड के रूप में सुरक्षित किया जाएगा। इससे ई-रिक्शा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ प्रशासन एवं पुलिस के लिए आवश्यकतानुसार सत्यापन एवं निगरानी को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
महिला एवं आम यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष जोर
इस पहल का एक प्रमुख उद्देश्य महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करना है। क्यूआर आधारित डिजिटल पहचान व्यवस्था के माध्यम से यात्री संबंधित ई-रिक्शा की जानकारी आसानी से देख एवं आवश्यकता पड़ने पर अपने परिजनों अथवा संबंधित व्यक्ति के साथ साझा कर सकेंगे।
यह व्यवस्था विशेष रूप से ऐसे समय में उपयोगी साबित हो सकती है, जब किसी यात्री को वाहन, चालक अथवा यात्रा से संबंधित जानकारी तत्काल उपलब्ध कराना आवश्यक हो डिजिटल रिकॉर्ड से मजबूत होगी।
ई-रिक्शा का डिजिटल पंजीकरण एक व्यवस्थित डेटाबेस तैयार करने में सहायक होगा। इससे भविष्य में ई-रिक्शा चालकों एवं वाहनों के सत्यापन, पहचान तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही को अधिक सरल एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा। यह पहल डिजिटल तकनीक, सार्वजनिक सुरक्षा और नागरिक सुविधा के बीच एक प्रभावी सेतु के रूप में कार्य करेगी।
इस सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित एवं आधुनिक तकनीक का सही उपयोग कर नागरिकों को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं ई-रिक्शा डिजिटल पंजीकरण एवं क्यूआर आधारित पहचान व्यवस्था आने वाले समय में सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक प्रभावी मॉडल के रूप में विकसित हो सकती है, जिसे आवश्यकता एवं अनुभव के आधार पर अन्य शहरों एवं क्षेत्रों में भी विस्तारित किया जा सकेगा।

मुख्य उद्देश्य
ई-रिक्शा एवं चालकों का डिजिटल पंजीकरण
प्रत्येक ई-रिक्शा को विशिष्ट डिजिटल आईडी एवं क्यूआर कोड
यात्रियों को वाहन एवं चालक की जानकारी उपलब्ध कराना
महिला एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करना
आपात स्थिति में जानकारी साझा करने की सुविधा
ई-रिक्शा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाना
पुलिस एवं प्रशासन के लिए डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध कराना
यह पहल सुरक्षित सफर, डिजिटल पहचान और नागरिक सुरक्षा की दिशा में छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।
यह सॉफ्टवेर जनहित एवं महिला एवम नागरिक सुरक्षा को समर्पित उल्लेखनीय सामाजिक पहल है जिसे बिलासपुर पुलिस द्वारा नियमित रूप से संचालित किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button