छत्तीसगढ़राज्य

पुलिस की पहल लाई रंग, खोजे गए 60 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए

गरियाबंद। गुम हुए मोबाइल फोन को वापस दिलाने के लिए गरियाबंद पुलिस की पहल लगातार रंग ला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल की टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से 60 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान कर उन्हें सुपुर्द कर दिए गए।

लंबे समय से गुम मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित मोबाइल मालिकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पुलिस की इस पहल से लोगों को राहत मिली है और साइबर सेल की तकनीकी क्षमता का भी बेहतर उपयोग सामने आया है।

गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की पहल पर गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर सेल की टीम तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने बताया कि 60 मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित व्यक्तियों को वापस सौंपे गए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि गुम हुए मोबाइल फोन को उनके मालिकों तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button