छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर निगम में प्रशासनिक फेरबदल, 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना

रायपुर नगर पालिक निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर आयुक्त संबित मिश्रा ने बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के तहत जारी आदेश में मुख्यालय और विभिन्न जोनों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी।

कार्यपालन अभियंताओं के जोन बदले
आदेश के अनुसार पदमाकर श्रीवास को मुख्यालय से जोन क्रमांक-5 का कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन-5 से जोन-6 और दिनेश कुमार सिन्हा को जोन-6 से जोन-10 भेजा गया है।

वहीं गजाराम कंवर को जोन-10 से मुख्यालय की उद्यान शाखा में पदस्थ किया गया है।

सहायक अभियंताओं को भी नई जिम्मेदारी
शत्रुघन देशलहरे को जोन-7 से जोन-8 भेजा गया है। दीपक देवांगन को जोन-4 से प्रभारी कार्यपालन अभियंता मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। वे योजना शाखा, 15वें वित्त और लोक कर्म विभाग का काम देखेंगे।

संदीप तिवारी को मुख्यालय से जोन-4 भेजा गया है। वहीं संस्कार शर्मा को मुख्यालय से महापौर कार्यालय, 15वें वित्त आयोग एवं उद्यान शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वच्छ भारत मिशन समेत अन्य शाखाओं में भी बदलाव
वसीम खान, उप अभियंता जोन-10 को प्रभारी सहायक अभियंता, स्वच्छ भारत मिशन बनाया गया है। अर्जिता दीवान को मुख्यालय से प्रभारी सहायक अभियंता, जोन-7 भेजा गया है।

वहीं योगेन्द्र साहु को जोन-8 से मुख्यालय की योजना शाखा, 15वें वित्त एवं लोक कर्म विभाग में पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button