दिल्लीराज्य

वैश्विक शांति के प्रयासों के ल‍िए पुत‍िन ने की पीएम मोदी की प्रशंसा

द‍िल्‍ली। केंद्रीय गृहमंत्री अम‍ित शाह ने कहा क‍ि रूसी राष्‍ट्रपत‍ि व्लादिमीर पुतिन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक शांति के प्रयासों की प्रशंसा करना हर भारतीय के ल‍िए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के दिन पुतिन का यह बयान बताता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक शांति की सबसे भरोसेमंद आवाज बन गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 23वें वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के मुख्य सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा क‍ि वे हर मुलाकात में यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने का मुद्दा उठाते हैं। वे ऐसे सुझाव लेकर आते हैं, जो दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य हैं। वे इस झगड़े को शांति से और जल्द सुलझाना चाहते हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर ल‍िखा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से वैश्विक शांति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करना हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। पूरी दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश देने वाले महात्मा गांधी जी की जयंती के दिन आया यह बयान बताता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक शांति की सबसे भरोसेमंद आवाज बन चुका है।

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, युद्ध, तनाव और अस्थिरता के इस दौर में पीएम मोदी ने पूरे विश्व को संदेश दिया है कि समाधान युद्धभूमि पर नहीं, संवाद और कूटनीति से निकलता है। वैश्विक संघर्ष हों या कोई आपदा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हर बार मदद के लिए सबसे पहले सामने आया है और इसीलिए ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की हमारी परंपरा को वैश्विक मंच पर आज एक नई पहचान मिली है। यही कारण है कि आज विश्व के किसी भी संकट पर भारत का मंतव्य मायने रखता है और प्रधानमंत्री मोदी की बात को पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button