दिल्लीराज्य

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे

दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर 2026 को केरल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति माता अमृतानंदमयी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर माता अमृतानंदमयी मठ, कोल्लम में आयोजित होने वाले ‘विश्व सेवा दिनम’ समारोह में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में वार्षिक समारोह और कई मानवीय पहलों का शुभारंभ भी शामिल होगा।

उपराष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम स्थित उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के स्नातक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button