छत्तीसगढ़राज्य

ढाबा में अवैध शराब रखकर बिक्री करने वालों पर कार्यवाही

बिलासपुर। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब एवं अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) परमेश्वर तिलकवार से मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया था दिनांक 16.09.2026 की रात्रि जरिए मुखबीर से सूचना मिला कि हॉलिडे इन ढाबा के संचालक श्याम कुमार जायसवाल एवं मम्मी द ढाबा भरनी के संचालक नवीन श्रीवास द्वारा ढाबा में अवैध शराब बिक्री कर रहे है। मुखबीर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में हॉलिडे इन ढाबा एवं मम्मी द ढाबा भरनी में दबिश की गई । हालिडे इन ढाबा से 32 पाव देशी शराब कीमती 2560 रूप्ये एवं मम्मी द ढाबा से 05 बाटल मैकडावल, 03 बाटल सिग्नेचर, 01 बाटल रायल चैलेज कीमती 8000 रूपये कुल जुमला कीमती 10560 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। ढाबा संचालक के विरूद्ध विधिवत आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपियो को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी – 01-श्यामकुमार जायसवाल पिता स्व फुदुराम जायसवाल उम्र 45 वर्ष निवासी सीआरपीएफ गेट के सामने भरनी थाना सकरी जिला बिलासपुर
02-नवीन श्रीवास पिता दिनेश श्रीवास उम्र 31वर्ष निवासी बन्नाक चौक सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button