छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर नगर निगम को बकाया अदा ना करने पर सीलबंद की कार्रवाई पुनर्मूल्यांकन कार्रवाई में यूजर चार्ज बढ़ाया गया

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त राजस्व लोकेश्वर साहू एवं उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजली शर्मा सहित सभी 10 जोन कमिश्नरो के निर्देशानुसार जोन सहायक राजस्व अधिकारियों के मार्गनिर्देशन में सभी जोनो के राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग का बकाया राजस्व वसूली अभियान प्रतिदिन नियमित सभी जोनो में तेजी से प्रगति पर है। नगर निगम को बकाया अदा ना करने वाले बकायादारो एवं संस्थाओ पर सीलबंद की कार्रवाई जारी है। वहीं पुनर्मूल्यांकन की कार्रवाई कर यूजर चार्ज नियमानुसार बढाने की कार्रवाई की जा रही है। बकाया ना देने वाले संस्थानो एवं परिसरो में नल कनेक्शन विच्छेद की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी है।
अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के मार्गनिर्देशन एवं राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा, कैलाश मरकाम, सहायक राजस्व निरीक्षक संजय सोनी, भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में जोन 8 अंतर्गत माघव राव सप्रे वार्ड कमांक 69, रामकृष्ण परमहंस वार्ड कमांक 20 एवं संत रविदास वार्ड कमांक 70 के क्षेत्र में बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। वार्ड 69 में 54114 रूपए के बकायेदार नरेश गुप्ता बसंत लाल पर सीलबंदी की कार्रवाई करने के दौरान सम्पूर्ण बकाया राशि तत्काल संबंधितो ने चेक के माध्यम से भुगतान कर दी। उन्हें वॉल पेंटिंग एवं होर्डिंग का नोटिस दिया गया है। वार्ड 69 में दुर्गा प्रसाद अग्रवाल विश्व अग्रवाला, निशा शर्मा प्रवीण शर्मा, माधुरी सिंग लक्ष्मण सिंग को पुनर्मूल्यांकन कार्रवाई कर नोटिस दिया गया। चंद्रशेखर वर्मा जीवन लाल वर्मा पर बकाया ना देने पर सीलबंदी कार्रवाई की गई इस दौरान बकायादार द्वारा तत्काल 295215 रूपए का सम्पूर्ण बकाया चेक के माध्यम से भुगतान कर दिया गया। वार्ड 69 में सुमीत टिलवानी महादेवघाट मार्ग में नया टैक्स नियमानुसार निर्धारित करने नोटिस दी गई। कृष्णकांत तिवारी रामावतार तिवारी द्वारा बकाया राशि रू. 72261 का नगर निगम को भुगतान ना करने पर तत्काल ताला लगाकर सीलबंदी की कार्रवाई की गई। पुनर्मूल्यांकन कार्रवाई में वार्ड 20 में शुभम के मार्ट किशोर कुमार मजिठिया डी ठक्कर एचयूएफ पर पुनर्मूल्यांकन कर नियमानुसार यूजर चार्ज की राशि को 204000 रूपए बढ़ाया गया। वहीं वार्ड 70 में शुभम के मार्ट अरिहंत उद्योग प्रोपराईटर प्रशांत अग्रवाल बीएल अग्रवाल के संबंधित फर्म में पुनर्मूल्यांकन कार्रवाई कर नियमानुसार यूजर चार्ज 403872 रूपए बढ़ाने की कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार आज बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाते हुए जोन 2 राजस्व विभाग ने मौदहापारा में 95970 रूपए के बकायेदार सुबहनबी बमानकर एस के प्लाजा द्वारा 95970 रूपए की बकाया राशि का नगर निगम को भुगतान ना करने पर तत्काल सीलबंदी की कार्रवाई की गई। वहीं जोन 2 क्षेत्र में सीलबंदी के दौरान संबंधित बकायेदार द्वारा 50349 रूपए का पार्ट पेमेंट तत्काल जोन 2 राजस्व विभाग अमले को किया गया। जोन 1 राजस्व विभाग ने वार्ड 5 में अंतिम नोटिस देने के पश्चात बकायादार द्वारा 835332 रूपए का बकाया अदा नहीं करने पर संबंधित का नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई की। एक अन्य बकायेदार द्वारा 158915 रूपए का बकाया जोन 5 क्षेत्र में नहीं देने पर तत्काल उनका नल कनेक्शन विच्छेद किया गया। नियमानुसार विभिन्न वार्डो में पुनर्मूल्यांकन की कार्रवाई जोन की टीमो द्वारा की गई एवं नियमानुसार यूजर चार्ज संबंधित संस्थाओ पर स्थल पर बढाने नगर निगम हित में कार्रवाई की गई। अभियान निरंतर जारी रहेगा।
नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 का संपत्तिकर का पूर्ण भुगतान करने पर ऐसे संबंधित करदाताओ को संपत्तिकर की राशि में नियमानुसार 5 प्रतिशत की छूट देने की कार्रवाई ही जा रही है। नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा सभी करदाताओ से अपना संपूर्ण संपत्तिकर अदा कर 30 सितम्बर 2026 तक नियमानुसार 5 प्रतिशत की संपत्तिकर राशि में छुट का वांछित लाभ प्राप्त करने की पुनः एक बार विनम्र अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button