छत्तीसगढ़राज्य

प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिनों तक होगी भारी वर्षा

छत्तीसगढ़ में सितंबर महीने की शुरुआत बारिश के साथ होने के मजबूत संकेत हैं. पूरे प्रदेश में आज से बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने की संभावना जताई गई है. (Latest CG Weather Update) मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब चार फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है.

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. वहीं अब मानसून की गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं. (Sunday Weather) बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 30 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. बारिश का दौर 3 सितंबर तक सक्रिय रहने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button