‘द पैराडाइज’ के खास गाने में नानी के साथ कीर्ति सुरेश की एंट्री, एक्ट्रेस ने शेयर किया मजेदार राज!

मुंबई। ‘द पैराडाइज’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसमें नेचुरल स्टार नानी लीड रोल में नजर आएंगे। मशहूर डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अनाउंसमेंट के बाद से ही लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के दमदार टीजर, पोस्टर्स और गानों ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई है और इनमें एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर कहानी की झलक देखने को मिली है।
फिल्म का पहला गाना ‘आया शेर’ चार्टबस्टर बन चुका है और अब इसका खास दूसरा गाना रिलीज होने वाला है, जिसमें नानी के साथ कीर्ति सुरेश भी नजर आएंगी। इस खास गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल नेशनल अवॉर्ड विनर कसरला श्याम ने लिखे हैं!
कीर्ति सुरेश ने सोशल मीडिया पर इस स्पेशल गाने के सेट से नेचुरल स्टार नानी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह नानी की पोनीटेल पकड़े नजर आ रही हैं, जिसका फिल्म की कहानी में खास महत्व है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा, जो इस तरह है-
इस बीच, ‘द पैराडाइज’ का टीजर और फिल्म से जुड़े प्रमोशनल कंटेंट पहले ही कई नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। फिल्म का गाना ‘आया शेर’ यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है और इसे 1.8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर हजारों रील्स बन चुकी हैं और फैंस नानी के लुक और उनके खास हुकस्टेप को रीक्रिएट कर रहे हैं। इन सबने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है।


