छत्तीसगढ़राज्य

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, हादसे का दिया रूप

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की चिचोला पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि रामपुर निवासी प्रेमलाल साहू की मौत सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश की।

मामला चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र का है। 10 अगस्त की रात महाराजपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास एनएच-53 के किनारे एक गड्ढे में प्रेमलाल साहू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक के चेहरे, नाक और माथे से खून बह रहा था। घटनास्थल पर शव के पास खून से सना एक भारी पत्थर भी बरामद हुआ था, जिससे पुलिस को शुरू से ही मामला संदिग्ध लगा।

पुलिस ने घटना की बारीकी से जांच करते हुए मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच आगे बढ़ने पर हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, प्रेमलाल की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और बाद में शव को सड़क किनारे गड्ढे में डालकर इसे हादसा बताने की कोशिश की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ और जांच के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button