
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। रविवार को बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 24 अगस्त को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है।
प्रदेश में अगले सात दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखाई दे रहा है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में 24 अगस्त को आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा। दिन में कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


