छत्तीसगढ़राज्य

ब्लू वाटर में तैरने गया युवक डूबा, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम एक युवक डूब गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। डूबे युवक की पहचान आदिल खान के रूप में हुई है। उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आदिल खान और तौफीक तैरकर ब्लू वाटर को पार करने की कोशिश कर रहे थे। दोनों तालाब के बीच तक पहुंचे, तभी आदिल अचानक पानी में डूब गया। तौफीक किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button