
रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आजादी का जश्न उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए।
मुख्यमंत्री साय ने समारोह में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने परेड प्रस्तुत की। समारोह स्थल पर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत माहौल नजर आया और बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिक मौजूद रहे।


