छत्तीसगढ़राज्य

महावीर थाली की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण, गन्दगी मिलने पर 8 हजार रूपये का ई-जुर्माना

रायपुर –आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत पचपेड़ीनाका चौक के पास स्थित महावीर थाली की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया.
स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी पायी गयी , स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किया जाना पाया गया और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का उल्लंघन किया जाना पाया गया. इस पर प्राप्त स्वच्छता सम्बंधित जनशिकायत के स्थल पर पूरी तरह सही मिलने पर जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के निर्देश पर जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा द्वारा स्थल पर सम्बंधित महावीर थाली पचपेड़ीनाका के सम्बंधित संचालक को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 8 हजार रूपये का ई जुर्माना किया और स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित निदान किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button