
बिलासपुर। प्रार्थी सूरज कुमार श्याम (उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेलीनाका बिलासपुर) अपने साथी योगेश कुमार की मोटरसाइकिल (होंडा शाइन, CG 16 CU 2410) से कॉलेज पता करने जा रहा था। अशोक नगर चौक, DLS कॉलेज रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी। लिफ्ट लेने के बाद आरोपी जबरन आगे जाने का दबाव बनाने लगा और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। मुरूम खदान के पास आरोपी ने अपने साथी चेतन पाल को भी गाड़ी में बिठा लिया। इसके पश्चात मुरूम खदान शिव मंदिर के पास दोनों आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ, मुक्के, लात एवं पत्थर से मारपीट की, जिससे प्रार्थी के सिर में गंभीर चोट आई। आरोपियों ने प्रार्थी का रेडमी कंपनी का मोबाइल, बोट कंपनी का एयरबड्स और 200 रुपये नगद (कुल मशरूका कीमती लगभग ₹9,000 सहित मोटरसाइकिल लूट ली और मौके से फरार हो गए। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी: मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन बिलासपुर निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस द्वारा विवेचना एवं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों के छिपने के ठिकाने पर दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया गया ,सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं एयरबड्स बरामद कर जब्त कर लिए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता:
01 प्रिंस राज उर्फ जानू*, पिता स्व. प्रमोद ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, निवासी तिफरा यदुनंदन नगर सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02 चेतन पाल* पिता ओमकार पाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी अशोक नगर, DLS कॉलेज के पास, सरकंडा, बिलासपुर (छ.ग.)


