मनोरंजन

रामायणम् Part 1 का The End मचाएगा गदर! जानें किस मोड़ पर खत्म होगी रणबीर-यश की फिल्म

रणबीर कपूर और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म से जुड़ा कोई भी नया अपडेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो जाती है। कभी भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक सुर्खियां बटोरती है, तो कभी रावण बने यश और हनुमान के किरदार में सनी देओल को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ जाती है। अब फिल्म के पहले पार्ट के क्लाइमैक्स यानी THE END को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ‘रामायणम् पार्ट 1’ एक बेहद खास मोड़ पर खत्म होगी, जो सीधे दूसरे पार्ट की कहानी की नींव रखेगा। लंबे समय से फैंस के बीच यह सवाल बना हुआ था कि आखिर मेकर्स रामायण की विशाल कहानी को दो हिस्सों में किस तरह बांटेंगे और पहले पार्ट का अंत कहां किया जाएगा। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, ‘रामायणम् पार्ट 1’ का आखिरी सीन महाबली हनुमान की दमदार एंट्री से जुड़ा होगा। यानी पहले पार्ट के अंत तक दर्शकों को भगवान राम, माता सीता और रावण की कहानी के साथ उस मोड़ तक पहुंचाया जाएगा, जहां हनुमान का आगमन आगे होने वाले महासंग्राम का संकेत देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button