मनोरंजन
सिनेमाघरों में फिर लौटेगी जादुई दुनिया: 25 साल पूरे होने पर बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 ‘हैरी पॉटर’ फिल्में

फेमस फैंटेसी फ्रेंचाइजी ‘हैरी पॉटर’ (Harry Potter) के दीवानों के लिए एक बेहद रोमांचक अपडेट सामने आया है। जादुई दुनिया, रोमांच और गहरी दोस्ती से सजी यह आइकॉनिक सीरीज एक बार फिर सिनेमाघरों की शोभा बढ़ाने लौट रही है।
इस खास वापसी के पीछे की मुख्य वजह यह है कि जे.के. रोलिंग के शानदार उपन्यासों पर आधारित यह सिनेमैटिक फ्रेंचाइजी अपनी रिलीज के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही है।
27 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा जादुई सफर
फिल्म के मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर री-रिलीज की घोषणा करते हुए बताया कि ‘हैरी पॉटर’ की सभी आठ फिल्में 27 अगस्त से 3 सितंबर के बीच चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी. इस ऐलान के बाद दुनियाभर के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.


