छत्तीसगढ़राज्य

सिक्किम में बड़ा हादसा: तीस्ता हाइड्रो प्रोजेक्ट की सुरंग ढही, गैस रिसाव के बीच फंसे 12 मजदूर

सिक्किम के नामची जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ भारी भूस्खलन के कारण एक निर्माणाधीन समरदुंग सड़क सुरंग का प्रवेश द्वार मलबे से पूरी तरह बंद हो गया, जिससे सुरंग के भीतर काम कर रहे कम से कम 12 श्रमिक फंस गए हैं। स्थिति उस समय और अधिक चिंताजनक हो गई, जब सुरंग के भीतर प्राकृतिक गैस रिसाव की आशंका सामने आई। गैस की मौजूदगी के कारण राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है। फिलहाल, प्रशासन ने मौके पर कई राहत एजेंसियों को तैनात कर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह पूरी घटना ‘पटेल इंजीनियरिंग’ द्वारा तीस्ता चरण-छह (Stage-VI) जलविद्युत परियोजना के लिए निर्मित की जा रही सुरंग के अंदर हुई है। भूस्खलन के बाद सुरंग का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और मलबा जमा होने से श्रमिकों के बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button