छत्तीसगढ़राज्य

फौजी का नया पोस्टर जारी, दुनियाभर के सिनेमाघरों में 3 दिसंबर को होगी रिलीज

साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपनी बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ‘फौजी (Fauzi)’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया कि ‘फौजी’ 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में प्रभास का दमदार और गंभीर अवतार देखने को मिला है, जिसमें वह युद्ध के मैदान में लाशों के बीच राइफल लेकर बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने इसे प्रभास के करियर का एक और ब्लॉकबस्टर बताया।

मुंबई। Fauzi Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपनी बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ‘फौजी (Fauzi)’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया कि ‘फौजी’ 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में प्रभास का दमदार और गंभीर अवतार देखने को मिला है, जिसमें वह युद्ध के मैदान में लाशों के बीच राइफल लेकर बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने इसे प्रभास के करियर का एक और ब्लॉकबस्टर बताया।

प्रभास के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स
प्रभास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “अज्ञातपर्व का अंत… फौजी 3 दिसंबर 2026 को।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म की पूरी टीम और कलाकारों को टैग किया। पोस्ट शेयर होने के कुछ ही समय में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ गए। फैंस ने पोस्टर को “एपिक”, “ब्लॉकबस्टर लोडिंग” और “रिकॉर्ड ब्रेकर” जैसे कमेंट्स के साथ जमकर सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button