छत्तीसगढ़राज्य

अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 मोटरसाइकिलें बरामद, 5 गिरफ्तार

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़े अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 9 लाख रुपये मूल्य की 21 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। मामले में 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गिरोह के 2 अन्य फरार सदस्यों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। इस गिरोह का नेटवर्क छत्तीसगढ़ के रायगढ़, कोरबा, सक्ती जिलों से लेकर पड़ोसी राज्य ओडिशा तक फैला हुआ था।

मुखबिर की सूचना पर मिली बड़ी सफलता
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई 11 जुलाई को कमला नेहरू गार्डन के सामने से चोरी हुई एक बाइक की तफ्तीश के दौरान शुरू हुई। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि मेडिकल कॉलेज रोड पर दो संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस ने घेराबंदी की और मौके से अनिल मिश्रा और अमृत बहादुर नाम के दो युवकों को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button