छत्तीसगढ़राज्य

विधानसभा उत्कृष्टता अलंकरण: धरमलाल कौशिक, राघवेंद्र सिंह समेत तीन पत्रकार होंगे सम्मानित

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने वर्ष 2026 के विधानसभा उत्कृष्टता अलंकरण की घोषणा की। इस वर्ष उत्कृष्ट विधायकों के साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का भी चयन किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्तापक्ष की ओर से धरमलाल कौशिक को उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चुना गया है, जबकि प्रतिपक्ष की ओर से राघवेंद्र सिंह को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह अलंकरण विधानसभा की कार्यवाही में सक्रिय सहभागिता, संसदीय परंपराओं के निर्वहन और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए दिया जाता है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रिंट मीडिया श्रेणी में पत्रिका के संवाददाता संतराम साहू का चयन उत्कृष्ट पत्रकार के रूप में किया गया है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी में IBC24 के संवाददाता सौरभ सिंह परिहार और राजेश राज को संयुक्त रूप से उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान के लिए चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button