छत्तीसगढ़राज्य

दलदल सिवनी में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के नए भवन का हुआ लोकार्पण

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, शाखा दलदल सिवनी के नवीन भवन परिसर का दिनांक 07.07.2026 को लोकार्पण किया गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तेवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस भवन का लोकार्पण किया, जिससे ग्राहकों को बेहतर और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा, क्षेत्रीय प्रबंधक रायपुर हरविंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक परिचालन रविन्द्र नाथ जोगी,शाखा प्रबंधक दलदल सिवनी सरिता रेड्डी,सहायक प्रबंधक सोनी केशवानी और कार्यालय सहायक पारुल पटेरिया और रीना कुमारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में बैंक के ग्राहक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।


क्षेत्रीय प्रबंधक ने बैंक की उन्नत डिजिटल बैंकिंग सेवाओं जैसे मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित ग्राहकों को बैंक द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न ऋण उत्पादों, जिनमें कार ऋण, गृह ऋण और गोल्ड ऋण शामिल हैं, के लाभों से भी अवगत कराया। इस दौरान, ग्राहकों ने बैंक के सभी उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता की प्रशंसा की। उन्होंने बैंक स्टाफ के ग्राहकों के प्रति उत्तम व्यवहार और सहयोगात्मक दृष्टिकोण की भी विशेष रूप से सराहना की, जो बैंक की ग्राहक-केंद्रित सेवा को दर्शाता है। यह नया भवन शाखा की परिचालन क्षमता को बढ़ाएगा और ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक अनुभव प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button